March 21, 2026

949 मामलों के साथ उत्तराखंड में संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार के पार

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। राय में शनिवार को 1007 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 295 संक्रमित मरीज देहरादून से हैं। देहरादून,उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते ग्राफ के साथ ही ठीक होने वालों लोगों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 1007 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 949 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 295 देहरादून से हैं। इसके अलावा 178 हरिद्वार, 92 अल्मोड़ा, 80 पौड़ी गढ़वाल, 65 नैनीताल, 63 ऊधमसिंह नगर, 59 उत्तरकाशी, 48 पिथौरागढ़, 37 चंपावत, 15 चमोली, 12 टिहरी गढ़वाल, तीन रुद्रप्रयाग और दो बागेश्वर में सामने आए हैं। वहीं, 11 की मौत हुई है। प्रदेश में अब संक्रमितों की संया बढ़कर 46281 हो गई है। हालांकि, इनमें से 34649 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 10856 मामले एक्टिव हैं, जबकि 566 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 210 मरीज राय से बाहर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अलग-अलग लैब से 8145 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 7217 मामलों में रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक 203 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं नैनीताल में 173, ऊधमसिंहनगर में 117 व पौड़ी में 107 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।