Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

दुकान में आग से लाखों का सामान खाक

रानीखेत ( आखरीआंख समाचार ) अल्मोड़ा मानिला के रथखाल बाजार में दुकान में आग लने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण दुकान में बनाए गए मंदिर में जलता दीया माना जा रहा है।
सल्ट ब्लॉक के मानिला स्थित रथवाल बाजार में खीम सिंह बंगारी की राशन की दुकान है। इसके साथ ही उनका घर भी सटा हुआ है। दीपावली की शाम उन्होंने घर और दुकान में दीये जलाए और पूजा की। इसके बाद वह पत्नी के साथ पड़ोस में त्योहार मनाने चले गए। इस बीच दुकान में बनाए गए मंदिर में रखे गए दीपक की लौ से दुकान में आग लग गई। इस दौरान सड़क पर अतिशबाजी कर रहे लोगों ने खीम सिंह की दुकान के अंदर से धुंआ निकलते देखा। इसकी सूचना खीम सिंह को दी गई। लोगों ने जैसे तैसे कर दुकान का शटर उठाया। भीतर आग की भीषण लपटें उठ रही थी। हालात विकट होने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों को बुलाकर बिजली बंद कराई गई। इस दुर्गम क्षेत्र दमकल पहुंचने में भी काफी वक्त लगता है। इस पर स्थानीय लोग स्यवं ही आग बुझाने में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के दौरान दुकान में पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाया गया। आग की लपटें खीम सिंह के घर तक पहुंच चुकी थी। पड़ोस के लोगों ने पिछले दरवाजे से दुकान के अंदर वाले आवासीय कमरे में रखे रसोई गैस के सिलेंडर को बाहर निकाला। इससे बड़ी घटना होने से बच गई।

Advertisement