Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष लन्दन में

देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल लंदन में आयोजित राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारी समिति की बैठक में शामिल हुए। डबल ट्री हिल्टन, लंदन वेस्टमिंस्टर में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की पहले दिन की बैठक के दौरान समिति के सभापति माननीय एमीलिया मोंजोवा लिफाका, उपाध्यक्ष राष्ट्रीय विधानसभा कैमरून द्वारा सभी रीजन के सदस्यों का स्वागत किया गया। विशेष तौर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री अग्रवाल को इंडिया रीजन से कार्यकारी समिति में नये सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित करते हुए सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
बैठक के दौरान कार्यकारी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मार्च 2018 में आयोजित पिछली एक्जिक्यूटिव कमेटी मीटिंग के मिनट्स का अनुमोदन किया गया साथ ही पिछली मीटिंग में लिए गए निर्णयों पर कृत कार्यवाही विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एक्जिक्यूटिव कमेटी की वैकल्पिक सदस्यों के विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में सीपीए के 2019 के बजट पर भी चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस बैठक के दौरान कार्यकारी समिति द्वारा कई उप समितियों का भी गठन किया गया। जिसमें उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को प्लानिंग एंड रिव्यू उप समिति का सदस्य चयनित किया गया। पहले दिन के दूसरे सत्र के दौरान कार्यकारी समिति की प्लानिंग एंड रिव्यू उप समिति की बैठक में बतौर सदस्य विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अपने विचार रखे गए। इस दौरान बैठक मैं इंडिया रीजन से आसाम के विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ भी मौजूद थे। सीपीए की कार्यकारी समिति की बैठक में अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश आइसलैंड, कनाडा एवं कैरिबियन अमेरिकाज एंड अटलांटिक रीजन के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement