Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर शिल्पकार समाज ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर। हाथरस घटना के दोषियों को मृत्यु दंड देने की मांग को लेकर शिल्पकार समाज ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। संगठन के सदस्यों ने एसडीएम को महामहिम के नाम का ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि इस जघन्य घटना से पूरे देश में रोष है। अनुसूचित जाति की जनता इस घटना की कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में बालिकाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से प्रदेश सरकार को हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की। इस मौके पर भीम कुमार, सुनीता टटा, माया टटा, सोनिया, शैली, मेघा, विनोद कुमार, सीमा आदि मौजूद रहे।

Advertisement