Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 11, 2026

बागेश्वर में कांग्रेस ने जलाई बिजली पानी के बिलों की होली

बागेश्वर । श्री किशोर उपाध्याय  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आज  11 बजे गांधी पार्क स्टेशन रोड बागेश्वर में वनाधिकार कांगेस के   धरना व बिजली पानी के बिलों की होली दहन कार्यकम में शामिल हुए।
अपने  सम्बोोोन  में उन्होंने कहा कि गिरिजन/ Forest Dwellers (अरण्यजन) मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक-हकूक बहाल किये जाएं और निम्नानुसार क्षतिपूर्ति दी जाय , केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिया जाय , परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय , प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली-पानी निशुल्क दिया जाय , जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो , शिक्षा व स्वास्थ्य सेवायें निशुल्क हों , एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय , जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर ₹ 25 लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय , जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली ₹ 5000/- क्षतिपूर्ति दी जाय व राज्य में अविलम्ब चकबंदी की जाय।

कार्यकम में किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,लोकमणि पाठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस,ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट, हरीश ऐठानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,गोपाल भट्ट पूर्व दर्जा राज्य मंत्री,राजेन्द्र टंगड़िया पूर्व दर्जा राज्य मंत्री,कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, गीता रावल पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,बालकृष्ण प्रदेश महामंत्री,रणजीत दास पंचायत प्रकोष्ठ,सज्जन लाल टम्टा,पुष्कर दुर्गापाल,गोविन्द बिष्ठ अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट,गोविन्द ऐठानी,धीरज कोरंगा,इंद्रा जोशी,लक्ष्मी धर्मशत्रु,गीतांजलि,अंकुर उपाध्याय, रोहित खैर, उमेश मनराल,भीम कुमार,उम्मेद गड़िया,रिजवान खान,नरेंद्र कोरंगा,धीरज कुमार,अजय साह, कैलाश पवार,गोकुल परिहार,महेश पंत,बहादुर बिष्ठ,दीपक कुमार,कुंदन गोस्वामी,गौरव पाठक,रमेश हरड़िया,ललित बिष्ठ,हरीश जोशी,हरीश त्रिकोटी, रणजीत कोहली,गोविन्द कथायत, प्रकाश कुमार,अर्जुन कुमार, प्रमोद उपाध्याय,विनोद पाठक,भगवत रावल,बसन्त नेगी,नीलकंठ जोशी, हरीश ऐठानी,आदि मौजूद थे ।

Advertisement