March 26, 2026

सीएम ने की जंगल सफारी, हाथियों को खिलाया चारा

ऋ षिकेश। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत परिवार संग राजाजी पार्क में जंगल सफारी की। उन्होंने पार्क के हाथियों को चारा खिलाया। जबकि उनकी बेटियों ने हाथी की सवारी का लुत्फ उठाया। शनिवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने परिवार संग राजाजी पार्क क्षेत्र में घूमने पहुंचे। इसकी पुष्टि करते हुए वन क्षेत्राधिकारी चीला रेंज अनिल पैन्यूली ने बताया कि मुयमंत्री ने रात्रि प्रवास परिवार के साथ जीएमवीएन अतिथि गृह में किया। रविवार सुबह गेस्ट हाउस से लौटते समय कुनाऊं क्षेत्र पहुंचे यहां उन्होंने पार्क प्रशासन के हाथियों को चारा खिलाया। साथ ही मौके पर मौजूद वन अधिकारियों से पार्क की गतिविधियों, वन्य प्राणियों की जीवन शैली आदि की जानकारी ली। प्राकृतिक सौंदर्य से सीएम अभिभूत रहे। परिवार के साथ जंगल सफारी वाहन में बैठकर वनक्षेत्र में घूमे और प्रकृति के नजारों को देखा। बताया कि कुछ देर यहां बिताकर मुयमंत्री परिवार के साथ दून के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी सुनीता रावत और दोनों बेटियां थी। वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुयमंत्री निजी प्रवास पर आए थे।