March 26, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के 526 नए मामले, 13 संक्रमित मरीजों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को राय में कोरोना के 526 नए मामले आए। इनमें से 458 ठीक हुए, जबकि 13 संक्रमित मरीजों की मौत हुई। सबसे यादा दून में 181, ऊधम सिंह नगर 60, नैनीताल 58, टिहरी 52, हरिद्वार 45, पौड़ी 35, उत्तरकाशी 32, चमोली 28, पिथौरागढ़ 12, चंपावत 12, रुद्रप्रयाग 6, अल्मोड़ा 4 जबकि बागेश्वर से एक मामला आया। वहीं, अबतक रय में कुल 55051 पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, इनमें से 46642 स्वस्थ हो चुके हैंत्र वहीं, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 747 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इससे पहले शनिवार को भी 18 मरीजों की मौत हुई है। अब तक राय में कोरोना से कुल 734 मरीजों की मौत हो चुकी है। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में छह, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चार, सीएमआइ में तीन, मैक्स में दो और एस ऋषिकेश, मेडिसिटी अस्पताल रुद्रपुर व प्रयास हास्पिटल ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। सरकारी ही नहीं, बल्कि कोरोना मरीजों के इलाज के लिए चिह्नित निजी अस्पतालों में भी मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 462 नए मामले मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सरकारी और निजी लैब से 11310 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, इनमें 10848 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी 13 जिलों में संक्रमित मिले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 167 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं ऊधमसिंह नगर में 63, हरिद्वार में 62 व नैनीताल में 56 लोग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में कुल 54 हजार 525 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 46186 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि 7321 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 284 मरीज राय से बाहर जा चुके हैं।