Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से बांटे 6804 परिवारों को संपत्ति कार्ड

देहरादून। पंचायतों में रह रहे 6804 परिवारों को आज संपत्ति कार्ड मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्ड बांटे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों से बात की। हरिद्वार से मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी शामिल हुए। स्वामित्व
कार्ड के लिए प्रदेश में दो अलग-अलग स्थलों पर कार्यक्रम हुए। ऊधमसिंह नगर के 40 गांवों के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत मंत्री अरविंद पांडे भी शामिल हुए। इसी तरह से पौड़ी जिले के खिर्सू में सहकारिता मंत्री धनसिंह रावत की मौजूदगी में ग्रामीण प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े। पौड़ी जिले के दस गांवों को इस योजना से जोड़ा गया है। प्रदेश में पहले चरण में करीब 50 गांवों के लोगों को यह कार्ड दिए गए हैं। पहले राजस्व विभाग ने दो अक्तूबर के लिए प्रस्तावित इस कार्यक्रम में 6500 लोगों को यह कार्ड देने का लक्ष्य रखा था। बाद में पीएमओ ने यह कार्यक्रम 11 अक्तूबर को करना तय किया। पंचायत सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि यह दो जिलों की पायलट परियोजना थी। अब इसमें प्रदेश के अन्य गांवों को भी जोड़ा जाएगा। दिसंबर तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छह रायों के 763 गांवों में यह संपत्ति कार्ड बांटे।

Advertisement