Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 4.49 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया एक गिरफ्तार

 

बागेश्वर । श्पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर श्री मणिकांत मिश्राद्वारा द्वारा नशे की बढ़ती हुई प्रवृति पर अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांकः 13-10-2020 को एस0ओ0जी0 बागेश्वर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में* कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान गढ़िया पुल आरटीओ कार्यालय के पास अभिषेक कुमार पुत्र दीपक कुमार निवासी नुमाईसखेत थाना व जिला बागेश्वर के कब्जे से कुल- 4.49 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना कोतवाली बागेश्वर में FIR No.- 163/2020 धारा 08/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया। बरामदा स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 14,000/-( चौदह हजार) रूपये आंकी गयी। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांकः 14-10-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

Advertisement