कपकोट पुलिस पाँच लाख बीस हजार की अवैध चरस के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की बढती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय- विक्रय करने वालों के विरूद्व प्रभावी चैंकिग अभियान व अपराधियों की धरपकड किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के पर्यवेक्षण में दिनांक 19.10.2020 को थाना कपकोट पुलिस द्वारा रीठाबगड से 100 मी0 आगे हरसिग्याबगड की तरफ एक व्यक्ति कुवर सिंह दानू पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम गोगिना थाना कपकोट जनपद बागेश्वर के पास से 5.196 ग्राम (05 किलो 196 ग्राम) अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्व थाना कपकोट में मु0अ0सं0-88/20 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
