May 8, 2026

वरिष्ठ भाजपा नेत्री पुष्पा पासवान बनी महिला आयोग की उपाध्यक्ष

चमोोली । नवरात्र में सरकार ने चमोली जिले की वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पा पासवान को दायित्वधारी का दर्जा देकर पहाड़ी जनपद चमोली का मान रखा है। पुष्पा पासवान को महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया है। 15 अगस्त 1971 में जन्मीं पुष्पा पासवान जिला मुयालय गोपेश्वर के अपर बाजार निवासी हैं। पुष्पा पासवान पहले गृहिणी थी, वर्ष 1996 में पहली बार वे महिला मंगल दल गोपेश्वर की अध्यक्ष बनी। 1998 में भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 1999 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का सदस्य बनाया गया। यहीं से उनकी राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। वर्ष 2000 में पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें भाजपा महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए वह 2004 में सांसद प्रतिनिधि, 2007 में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं। वर्ष 2008-2013 तक गोपेश्वर नगर पालिका के पहले चुनावों में वे पार्षद बनीं। 2013 में भाजपा की जिला उपाध्यक्ष, 2014 से अभी तक प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य रही। वर्ष 2017 में पुष्पा को जिला स्वछता परिकल्प का जिला प्रमुख भी बनाया गया।

You may have missed