Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

2021 में ही होगा हरिद्वार में कुभ पर्व कुभ में 12वर्ष होना कोई आवश्यक नही

हरिद्वार। 2021 में होने वाले कुभ पर्व को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियॉं पैदा की जा रही है। योतिषीय गणना के अनुसार इस बार 2022 के स्थान पर हरिद्वार कुभ 2021 में हो रहा है। इस सबन्ध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरि गिरि महाराज ने बताया कि वास्तविकता तो यह है कि हरिद्वार कुभ का योग देवताओं के गुरू बृहस्पति के कुभ राशि में संक्रमण करने पर बनता है। सामान्यत: माना जाता है कि बृहस्पति एक राशि में एक वर्ष रहता है और बारह वर्ष में घूमकर पुन: उसी राशि में पहुचता है। परन्तु वास्तविकता यह है कि बृहस्पति 4332.5दिनों या 11वर्ष 11महीने और 27दिनों में बारह राशियों की परिक्रमा पूरी करता है। इस तरह बारह वर्षो में 50.5दिन कम हो जाते है और यह कभी कभी बढ़ते-बढ़ते सातवें और आठवें कुभ के बीच एक वर्ष के लगभग हो जाती है। इसलिए हर आठवां कुभ 11वर्ष बाद होता है। श्रीमहंत हरिगिरि के अनुसार हम पिछले 1000वर्षो का इतिहास देखे तो इन 1000 वर्ष में 85 कुभ हो चुके है। कुभ का मुय स्नान बृहस्पति सूर्य तथा चन्द्रमा की युति के चलते मेष संक्रान्ति को ही होते है। यहां यह भी विशेष है कि सूर्य यानि मेष संक्रान्ति वर्तमान में प्राय: 14अप्रैल को होती है,परन्तु 1000वर्ष पूर्व यह 1अप्रैल को हुयी थी। फिर 1108 में 2 अप्रैल को रही। इसमें यह भी विशेष है कि 1 से 14अप्रैल तक सभी तारीखों में कुभ स्नान हुए,लेकिन 11 अप्रैल को कुभ स्नान कभी नही हुआ। उल्लेखनीय है कुभ में 12वर्ष होना कोई आवश्यक नही है बल्कि बृहस्पति का कुभ राशि में तथा सूर्य का मेष राशि में संक्रमण जरूरी है। इसी अमृत योग में कुभ स्नान की सनातन परपरा है। पिछले एक हजार वर्षो की परपरा देखी जाए तो इससे पूर्व 1760,1885,1938 के कुभ पर्व में 11वें वर्ष में हुए थे।

Advertisement