March 4, 2026

गढ़वाल मंडल से अंडर-23 क्रिकेट के खिलाडिय़ों की टीम घोषित

चमोली। पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन चमोली के अंडर 23 खिलाडिय़ों की घोषणा कर दी गई है। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव नरेन्द्र शाह ने बताया कि दो दिनों तक चले इस चयन प्रक्रिया में जनपदभर के 40 खिलाडिय़ों ने गौचर खेल मैदान में भाग लिया तथा कोविड-19 के चलते गाइड लाइन का पालन कर खिलाडिय़ों के कोरोना जांच के बाद 15 खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें अनुराग राणा, जितेन्द्र सिंह, केशर सिंह, लक्ष्मण नेगी, मयंक चंद्र, मोहित कुमार, मुकुल असवाल, राजेश कुमार, रोहित बिष्ट, सौरभ सजवाण, सवन नौटियाल, शैलेन्द्र रौथाण, रमन मिंगवाल, मुकुल बिष्ट एवं मोहित बत्र्वाल शामिल हैं। ऐसोसिएशन सचिव शाह ने बताया कि उत्तराखंड के गढ़वाल व कुमाऊं मंडल से रायस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया जाना है और फिलहाल गढ़वाल जॉन से चयनित खिलाडियों की सूची जारी की गई है। इस मौके पर चयनकर्ता नवीन रावत, रविन्द्र नेगी, संदीप गैरोला, सचिव नरेन्द्र शाह, नवीन गुसाई आदि मौजूद रहे।