बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने 5 किमी पैदल चलकर की 60 नाली में बोई भांग की फसल नष्ट
बागेश्वर । जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों द्वारा अवैध रूप से भांग की खेती कर चरस की तस्करी किये जाने के सम्बन्ध में समय-समय पर सूचनाएं जनपद पुलिस को मिल रही थी। जिस पर आज दिनांकः 28-10-2020 को श्री मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर पुलिस बल(40 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी) के साथ* जनपद के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम- छोटी पन्याली, शामा, कपकोट गये, जो सड़क से लगभग 5 किमी0 पैदल मार्ग पर स्थित है। जहां पर छोटी पन्याली में *ग्रामीण कुंवर सिंह द्वारा अवैध रूप से लगभग 50-60 नाली भूमि में भांग की खेती की जा रही थी।
ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से भांग की खेती किये जाने पर *पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा* 50-60 नाली भूमि में उगाई गयी भांग की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही *पुलिस अधीक्षक द्वारा* ग्रामीणों को भांग/चरस से होने वाले दुष्परिणामों के बार में जागरूक करते हुए सभी को हिदायत दी गयी कि कोई भी व्यक्ति भाँग की खेती करते हुये पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी। वहीं भांग की खेती करने पर *भू स्वामी कुंवर सिंह पुत्र श्री कल्याण सिंह निवासी- छोटी पन्याली, शामा, कपकोट* के विरूद्ध एन0डी0पी0एस0 एक्ट की धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में लोग का जनसहयोग भी बढ़-चढ़ कर मिल रहा है।
