सेवा भारती ने किया गुँजन बाला को सम्मानित
बागेश्वर । सेवा भारती मातृ मण्डली बागेश्वर द्वारा भगिनी निवेदिता की जयंती समारोह में तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर तथा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन व बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के लिए ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सहायक क्रिडा अधिकारी बागेश्वर गुंजन बाला को सम्मानित किया।।
सेवा भारती मातृ मण्डली बागेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती रेखा गोस्वामी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख आशीष धपोला नगर शारीरिक प्रमुख श्री हीरा मेहरा आदि लोग मौजूद थे
