Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

रंजना काला उत्तराखंड की प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त

देहरादून। भारतीय वन सेवा उत्तराखंड संवर्ग-बैच 1985 की रंजना काला को प्रमुख वन संरक्षक नियुक्त किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला को नियमित चयनोपरांत प्रमुख वन संरक्षक सर्वोच वेतनमान (वेतन मैट्रिक्स के स्तर-17 रुपये 2,25,000) श्रेणी में प्रोन्नति करते हुए प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के पद पर तैनात किए जाने की रायपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस पद पर उनकी नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी होगी। उल्लेखनीय है कि मौजूदा प्रमुख वन संरक्षक जयराज 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रंजना काला का कार्यकाल महज दो माह का होगा। उनका रिटायरमेंट प्रमोशन के ठीक दो माह बाद है। रंजना काला अब तक पीसीसीएफ (वन्यजीव) का जिमा संभाल रहीं थीं।

 

Advertisement