बागेश्वर में सड़क हादसे में 2 की मौत 3 गम्भीर घायल
बागेश्वर । नायब तहसीलदार से प्राप्त सूचना के अनुसार ल धरमघर माजखेत मोटर मार्ग में चुचेर के पास एक वाहन के खाई में गिरने का समाचार हैं।
जिसमे 2 लोगो की मौके पर ही मौत व 3 गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है। राहत व बचाव कार्यों हेतु पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं।
अभी 2 मिली जानकारी के अनुसार धरमघर चुचेर माजखेत मोटर मार्ग पर एक जेसीबी ग्राम चुचेर के पास सड़क से नीचे गिर दुर्घटना ग्रस्त हो गई हैं।जिसमे 5 सवार बताये जा रहे है।
दुर्घटना में जेसीबी ऑपरेटर विमलेख निवासी बरेली व ठेकेदार का जेई कार्तिक निवासी गाजियाबाद की मौके पर ही मौत हो गई हैं। जेसीबी के हेल्पर को गम्भीर अवस्था मे अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया हैं।
शेष 2 नेपाली मजदूरों को बेरीनाग से बागेश्वर अस्पताल रेफर किया गया हैं जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं और विस्तृत रीपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही हैं।
