March 7, 2026

कीर्तिमान स्टेडियम गरुड़ में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, जिला पंचायत सदस्य ने किया रिबन काटकर उद्घाटन

बागेश्वर गरुड़ । नवयुवक मंगल दल सीर गागरी गोल द्वारा आयोजित स्व गोपाल सिंह मेमोरियल क्रिकेट कप चैलेंज टूर्नामेंट का आज ग्राम सभा मन्युडा के कीर्तिमान स्टेडियम में शुभारंभ हो गया हैं । टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि जिला पंचायत सदस्य मन्युडा एडवोकेट ग्रीश कोरंगा ने रिबन काटकर उपस्थित सभी खिलाड़ियों क्रिकेट प्रेमियों व नवयुवकों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को समाज मे फैली सभी कुरीतियों व आपसी वैमनस्यता व भेदभाव को भी मिटाने का प्रयत्न करना होगा कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को एक व्यसन मुक्त समाज की स्थापना करने में भी अपनी एक महती भूमिका अदा करनी चाहिए।
श्री कोरंगा ने कहा कि हमारे क्षेत्र का यह खेल मैदान एक भव्य स्टेडियम बन सकता हैं । उन्होंने यहां के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आपस मे मिल बैठकर खेल मैदान विवाद को सुलझाने का भी आग्रह किया।
उन्होंने क्रिकेट कमेटी के सदस्यों को आस्वस्त किया कि यदि इस खेल मैदान के निर्माण में सार्वजनिक सहमति बनती हैं तो वे इसे एक भब्य स्टेडियम का रूप देने में अपनी ओर से कोई भी कोर कसर बाकी नही छोड़ेंगे व प्रति वर्ष 5 लाख रुपये का इंतजाम कर सकते है। उनकी इसबात पर ग्राम प्रधान बंड ने भी अपनी सहमति जताई।

उद्घाटन समारोह मे एडवोकेट उमेश पांडेय , अर्जुन राणा जी पंकज कंसेरी , राजेन्द्र रावत , नरेन्द्र राणा पुष्कर भरड़ा व ग्राम सभा मन्युडा के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।