Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

10 नवंबर को तीन किसान कानूनों के खिलाफ कांग्रेस करेगी ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन

देहरादून। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन किसान कानूनों के खिलाफ कांग्रेस एकबार फिर से हल्ला बोलने जा रही है। आगामी दस नवंबर को मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश कांग्रेस मुयालय में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन किसान कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी की मांग है कि केंद्र इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लें। इस दौरान धस्माना ने आरोप लगाए कि मोदी और त्रिवेंद्र सरकार ने किसानों को धोखा देने का कम किया है। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के किसानों को आश्वस्त किया था कि अगर राय में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। पर आज पौने चार साल से उत्तराखंड के किसान पीएम के उस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और कर्ज से परेशान किसान 72 वर्षों में पहली बार आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के पौने चार साल के कार्यकाल में दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। धस्माना ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसानों की दुर्दशा और गन्ना किसानों के भुगतान की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी है और अब पार्टी मोदी सरकार के द्वारा बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है। पछवादून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैक्टर रैली सफल बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

You may have missed

Advertisement