सीएम ने किया हिल विद व्हील्स एमटीबी साइकिल रैली को रवाना
देहरादून। राय स्थापना दिवस के मौके पर पर्यटन के लिए सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के लिए आज हिल विद व्हील्स एमटीबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुबह रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) की ओर से किया गया है। राय के 21वें वर्ष में प्रवेश के लिए सभी को बधाई देते हुए सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तराखण्ड राय भौगोलिक विषमताओं से भरा प्रदेश है, जिसमें साहसिक खेलों की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए राय सरकार ने प्रदेश में अलग से विभाग बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास से जॉर्ज एवरेस्ट तक की यह साइकिल रैली एडवेंचर से भरपूर होगी। मुयमंत्री ने माउंटेन बाइकिंग रैली में 13 महिलाओं के प्रतिभाग करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे साहसिक खेलों के प्रति अन्य महिलाएं भी जागरूक होंगी। रैली में शामिल होने के लिए 225 राइटरों ने पंजीकरण कराया है। रैली में प्रथम विजेता को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
