Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

 

बागेश्वर। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के पावन पर्व पर जिलाधिकारी विनीत कुमार ने समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधार्इ देते हुए जनपद में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए र्इश्वर से प्रार्थना की। जिलाधिकारी ने अपने बधार्इ संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश का त्यौहार है जिसे हम सभी को आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम र्इको फ्रैंडली दीपावली मनायें ताकि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वर्तमान कोरोनाकाल में सभी को सावधानी एवं सतर्कता बरतनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसमें किसी प्रकार की कोर्इ ढिलार्इ न की जाय। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार के अवसर पर बाजार में रौनक रहती है इसके लिए बाजार में निकलते समय सभी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

You may have missed

Advertisement