Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

कपकोट पुलिस ने 43 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर । श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार एवं  क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में जनपद में* अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में दिनांकः 13-11-2020 को *थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट थाना कपकोट द्वारा मय पुलिस टीम के साथ* थाना क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था/चैकिंग ड्यूटी के दौरान चीराबगड़ पुल के पास बोलेरो वाहन संख्याः UK-02-TA-1663 को चैक किये जाने पर वाहन में सवार व्यक्ति मुन्ना सिंह के कब्जे से 43 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसके सम्बन्ध में मुन्ना सिंह के पास कोई भी कागजात/लाईसेंस नहीं था। अवैध शराब का परिवहन करने पर थानाध्यक्ष कपकोट द्वारा अभियुक्त मुन्ना सिंह को मौके से गिरफ्तार कर उक्त वाहन बोलेरो को सीज किया गया तथा थाना कपकोट में अभियुक्त उक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0- 93/20, धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कपकोट से अवैध रूप से शराब लेकर, ग्रामीण क्षेत्र में फुटकर पर ऊंचे दामों में बेचने के लिये ले जा रहा था।

Advertisement