Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

गरुड़ पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत

बागेश्वर गरुड़ ।   पद संभालने के बाद गरुड़ पहुंचे भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी व सुरेश गढिय़ा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास ने कहा कि दोनों युवाओं की नियुक्ति से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। भाजपा पार्टी कार्यालय गरुड़ में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी व सुरेश गढिय़ा का भव्य स्वागत किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि पार्टी में युवाओं के आने से संगठन तेजी से आगे बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि आज काफी युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं और भाजपा में ही अपना भविष्य देख रहे हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों युवा पार्टी को आगे बढ़ाने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार में परचम लहराकर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है,जिसे देश की जनता ने दिल से स्वीकार कर लिया है।भाजपा में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी व सुरेश गढिय़ा ने कहा कि वे अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे।उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा पुन: पूर्ण बहुमत से प्रदेश की सत्ता में लौटेगी।उन्होंने युवाओं से अभी से मिशन 2022 के लिए जी-जान से जुट जाने की अपील की।इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, येष्ठ प्रमुख बहादुर कोरंगा, मंगल राणा, एडवोकेट जेसी आर्या, दयाकृष्ण जोशी, नवीन खोलिया, अभय नेगी, दीपक खुल्बे, अंकित जोशी, कैलाश खुल्बे आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement