May 8, 2026

वसंत विहार निवासी विजय मेहरा ने किया स्मार्ट कैलेंडर तैयार, -भूतकाल व भविष्यकाल के 400 सालों की जानकारी मिलेगी

देहरादून। 70 वर्षीय विजय मेहरा ने खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है। इस कैलेंडर की खासियत है कि इसकी मदद से पिछले व भविष्य के 400 सालों की जानकारी ली जा सकती है। इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी। वसंत विहार निवासी विजय मेहरा ने बताया कि इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा। कहा कि हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं। इसका अध्ययन कर उन सालों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया।
सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं है आराम: इससे पिछले व भविष्य के 400 सालों में किसी भी साल की जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने दावा किया कि एक छोटे कैलेंडर में इतने अधिक वर्षों का कैलेंडर समाहित करने का अविष्कार इससे पहले नहीं किया गया। विजय मेहरा ने बताया कि वह 2001 में नेशनल फर्टिलाइजर लि., भटिंडा (पंजाब) से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में 15 साल तक वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के पद पर सेवाएं भी दी। अब वह घर पर रहते हैं। इस दौरान रचनात्मक अविष्कार करने का याल आता रहता है।

You may have missed