Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

प्रदेश में कोरोना के 482 नए मरीज , संक्रमित 12 की मौत , स्वास्थ्य विभाग की फिर बढ़ने लगी मुश्किलें

देहरादून। राय में बुधवार को कोरोना के 482 नए मरीज मिले जबकि 12 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राय में कुल मरीजों की संया 72642 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 1185 पहुंच गया है। विभाग अब संदिग्ध मरीजों की ढूंढने में लग गया है ताकि उनकी पहचान कर उन्हें क्वरांटन किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को अल्मोड़ा में 10, बागेश्वर में पांच, चमोली में 41, चपावत में 12, देहरादून में 157, हरिद्वार में 50, नैनीताल में 59, पौड़ी में 47, पिथौरागढ़ में 44, रुद्रप्रयाग में 12, टिहरी में 15, यूएस नगर में 23 जबकि उत्तरकाशी जिले के सात मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। बुधवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल में एक, कैलाश अस्पताल में एक, महंत इंद्रेश अस्पताल में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल में एक, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में एक, दून मेडिकल कॉलेज में तीन, वेलमेड हॉस्पिटल देहरादून में एक जबकि एस ऋषिकेश में भर्ती एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बुधवार को राय के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 444 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
जिससे अभी तक ठीक होने वाले मरीजों की संया 66147 हो गई है। जबकि 4658 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राय भर के अस्पतालों से 12020 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 12 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आई जबकि 17 हजार के करीब सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। राय में मरीजों के ठीक होने की दर 91.06 जबकि संक्रमण दर 5.68 प्रतिशत हो गई है। बुधवार को राय में एक ही दिन में 12 मरीजों की मौत हो गई। जबकि इससे पहले मंगलवार को 11 मरीजों की मौत हुई। इससे एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढऩा शुरू हो गई हैं।

You may have missed

Advertisement