Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

सुरेश भट्ट भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री नियुक्त

देहरादून। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। भगत ने आशा व्यक्त की है कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन के कार्यों को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशीधर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने तथा उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था। इस रिक्त पद सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है। गौरतलब है कि सुरेश भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) का पद संभाल रहे थे। हाल ही में उनके इस पद से हटने के बाद से ही चर्चा रही थी कि उन्हें उत्तराखंड में महामंत्री पद का दायित्व दिया जा सकता है।

Advertisement