बागेश्वर में एक चूहे ने की 215 गांवों की बिजली गुल, हुआ लाखो का नुकसान
बागेश्वर। कपकोट बिजलीघर के इंकमिंग फीडर में चूहा घुसने से धमाके साथ 215 गांवों की बिजली गुल हो गई। इतना ही नहीं बिजली के उपकरण भी जल गए। इससे विभाग को भी लाखों का नुकसान हुआ है। चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की सुबह करीब 7:25 बजे कपकोट बिजलीघर के इंकमिंग फीडर में अचानक धमाका हुआ क्षेत्र के लगभग 215 गांव की बिजली गुल हो गई। बिजलीघर के फीडर में उपकरण जल गए। बिजली गुल होने से लोगों की परेशानी बढऩे लगी। उन घरों में अधिक परेशानी हुई, जिन घरों में शादी-विवाह के कार्यक्रम चल रहे थे। अवकाश होने के कारण कार्यालयों के काम प्रभावित नहीं हुए। सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी लाइन ठीक करने में जुट गए। सवा ग्यारह बजे करीब आपूर्ति बहाल हो पाई। फीडर में चूहा घुसने से आपूर्ति प्रभावित हुई। इससे विभाग को करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ। चार घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
