Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

विरोध में धरने पर भैंस के आगे बजाई बीन

सितारगंज। पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पालिकाध्यक्ष और उनके समर्थकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। नगर पालिका परिषद में चल रहे बेमियादी धरने पर 18वें दिन पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व उनके समर्थकों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार को जगाने की कोशिश की। कहा कि पिछले 18 दिनों से लगातार पालिका में आंदोलन किया जा रहा है लेकिन आंदोलनकारियों की कोई सुध नहीं ले रहा है। आरोप लगाया कि जांच के नाम पर पालिका के जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे मुय चैराहे पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी की जाएगी। वहां संतोष दुबे, मुत्यार अंसारी, राजेश वाल्मीकि, रामाशंकर, जमशेद खान, सोनू माटा आदि थे।

Advertisement