April 18, 2026

भाजपा सरकार के राज में देश के अन्नदाता त्राहिमाम

उत्तरकाशी। केंद्र सरकार द्वारा जबरदस्ती थोपे गये कृषि बिल के खिलाफ आज देश के अन्नदाता किसानों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को उत्तरकाशी बाजार के नगर क्षेत्र मे केंद्र व राय की बीजेपी सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बसअड्डे के समीप भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यालय गांधी वाचनालय में इक_ा हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में भारत बंद का समर्थन करते हुए बसअड्डे के पास सांकेतिक जाम लगाया। इस मौके पर पूर्व विधायक सजवाण ने केंद्र सहित उत्तराखंड की भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां चुनावों में भाजपा ने किसानों की ऋण माफी की घोषणा की थी वही लगभग 4 साल बीतने के बावजूद प्रदेश के किसानों को कोई राहत नही मिली। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने अनुयोजित कृषि बिल को वापस लेने सहित उत्तराखंड के किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़, पालिका सभाषद बुद्धि राणा, अजीत गुसाईं, महावीर चैहान, कविता जोगेला, सविता भट्ट, ब्लॉक भटवाड़ी के कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह, पूर्व प्रमुख धर्म सिंह, शीशपाल पोखरियाल, बिजेंद्र नौटियाल, महिला कांग्रेस मीना नौटियाल, दिवाकर भट्ट, अखिल पंत, महाजन सिंह सहित युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, संतोष कुमार, नवीन गुसाईं, गौरव उनियाल छैन्प् के सुधीश पंवार, दीपक रावत, मुकुल नेगी एवं कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed