April 20, 2026

गरुड़ एसडीएम जयवर्धन शर्मा ने मतदाता जागरूकता हेतू चलाया हस्ताक्षर अभियान

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशानुसार युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी गरुड़ जयवर्धन शर्मा द्वारा वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम 2020-21 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज टीट बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उपजिलाधिकारी गरुड़ द्वारा अपील की गई कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत नए वोटर्स जो 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो फॉर्म 06 भरकर सम्बन्धित BLO के पास जमा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त www.nvps.in पोर्टल के माध्यम से भी फॉर्म 06 ऑनलाइन भरे जा सकते हैं। जिन व्यक्तियों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है, यदि इसमें कोई त्रुटि हो तो फॉर्म 08 भरकर BLO को उपलब्ध करा सकते है।उपजिलाधिकारी ने समस्त क्षेत्रीय जनता से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील की  हैं।