कांडा पुलिस ने स्कूटी में आग लगाने वाले को देवतोली से किया गिरफ्तार
बागेश्वर । कांडा पुलिस ने अवगत कराया हैं कि श्री खुशाल सिंह पुत्र श्री रतन सिंह निवासी- सनगाड़, थाना- कांडा द्वारा थाना काण्डा में तहरीर दी कि दिनांकः 27-11-2020 को मेरे लड़के की शादी थी, जिसमें गांव का प्रकाश सिंह शराब के नशे में मुझे व मेरे परिवार वालों को गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी आदि दे रहा था। उक्त घटना के उपरान्त दिनांकः 28-11-2020 की प्रातः मैंने अपनी स्कूटी के पास जाकर देखा तो स्कूटी पूर्णरूप से आग से जली हुई मिली, जिसमें पासबुक, आधार कार्ड आदि कागजात भी जल चुके थे। उक्त सम्बन्ध में थाना काण्डा में मु0अ0सं0- 42/20 धारा- 427/504/506 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। *मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण में जांच कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष काण्डा को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। क्षेत्राधिकारी कपकोट के पर्यवेक्षण में उक्त प्रकरण की जांच उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा की गयी।* जांच के दौरान प्रकाश में आये हुए आरोपी प्रकाश सिंह की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयासों द्वारा थानाध्यक्ष काण्डा द्वारा मय पुलिस टीम के आज दिनांकः 09-12-2020 को कमेडीदेवी देवतोली रास्ते से आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
