Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बागेश्वर पुलिस ने लोगों के मोबाइल फोन लूटने वाले को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  श्री पूरन सिह दानू निवासी ग्राम दोफाङ थाना कपकोट जिला बागेश्वर ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर दी कि दिनांक 05.12.2020 की शाम को ट्रामा सैन्टर बागेश्वर के पास एक लङका नाम जीवन सिह खेतवाल उर्फ जीबू मुझे धक्का मारकर मेरा मोबाईल फोन छीनकर भाग गया था।
वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 196/2020 धारा- 392 भादवि बनाम जीवन सिह खेतवाल उर्फ जीबू पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री भुवन चन्द्र जोशी के सुपुर्द की गयी। *उक्त लूट की घटना में त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा मामले के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। प्रकरण में श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर द्वारा पुलिस टीम गठित कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।* प्रकरण में पुलिस टीम के अथक प्रयासों के उपरान्त आज दिनांक 10.12.2020 को टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी जीवन सिह खेतवाल को डिग्री कालेज मैदान बागेश्वर के पास सरयू नदीं किनारे को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस टीम को 04 मोबाईल फोन (वी0वो कम्पनी) बरामद हुए, जिनके बारे में आरोपी द्वारा बताया गया कि उक्त मोबाइल उसने अलग-अलग स्थानों पर लोगों से लूटकर/छीनकर या चोरी किये हुए हैं। *आरोपी से बरामद माल के आधार पर अभियोग में धारा 411 IPC की बढ़ोत्तरी की गई।।

 

Advertisement