बागेश्वर में नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
बागेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 21वें प्रांत अधिवेशन के संपन्न होने के बाद नवनियुक्त प्रदेश मंत्री काजल थापा प्रथम बार बागेश्वर पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छात्रा और नारी सशक्तीकरण पर काम होगा। मंगलवार को विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा में आयोजित कार्यक्रम में 21 वें प्रांत अधिवेशन में जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व मिला है उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रदेश मंत्री काजल थापा ने बताया कि उत्तराखंड प्रांत का 21वां अधिवेशन जाटनी, पिथौरागढ़ में संपन्न हुआ, जिसमें उन्हें प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया। विद्यार्थी परिषद जिस प्रकार छात्रा व नारी सशक्तीकरण की बात करता है तो किसी छात्रा को प्रांत मंत्री बनाकर विद्यार्थी परिषद ने इस बात को सिद्ध भी किया है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद महाविद्यालयों समाज एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संगठन के कार्य को और अधिक ऊर्जा से करने हेतु छात्रों को प्रेरित किया। इस दौरान जिला संयोजक सौरव जोशी, जिला सह संयोजक हिमांशु जोशी, विभाग संयोजक कृष्णा शाही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा फस्र्वाण, कृष्णा फर्स्वण आदि का स्वागत किया गया। सभी नव दायित्ववान कार्यकर्ताओं द्वारा दायित्व दिया जाने पर संगठन का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि वह संगठन कार्य को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे, प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष सैनी, जिला संगठन मंत्री तृप्ति बलूनी, मोहित, आशीष कुमार, आकाश कुमार, राहुल टाकुली, राहुल जोशी, बंदना जोशी, बीना रावत, पूजा, पांडे, ललिता थापा, प्राची रावत, अर्जुन आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
