गरुड़ से द्योनाई आ रही ऑल्टो गिरी 100 नीचे, एक कि मृत्यु दो घायल
बागेश्वर गरुड़ । नायब तहसीलदार गरुड़ से प्राप्त सूचना के अनुसार लगभग सायं 7:30बजे तहसील गरूड़ में एक आल्टो गाड़ी UK021619 के डुगरी – चाखेडा के निकट 100 फिट नीचे गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। गाड़ी गरुड़ से देवनाई की तरफ जा रही थी। गाड़ी में 3 लोग थे।
विवरण-
1. गोपाल राम s/o मोहन राम ग्राम पोखरी ,जिनकी मृत्यु हो गयी है।
2. दीवान सिंह s/o पदम सिंह ग्राम भगरतोला, जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया है।
3. धरम राम s/o गोपाल राम ग्राम पोखरी , घायल स्थिर अवस्था में है,जिनका इलाज सी0एच0 सी0बैजनाथ में किया जा रहा है।
विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा हैं।
