March 12, 2026

आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्यों पर नजर रखे स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग : जिलाधिकारी

बागेश्वर ।  जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में पी.सी.पी.एन.डी.टी जिला सलाहकार समिति की बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुर्इ। बैठक में जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाओ अभियान को साकार करते हुए जनपद में लिंगानुपात में सुधार करने के लिए प्रत्येक आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कायोर्ं की गहन जांच पड़ताल करने के स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। विकास खंड गरूड का लिंगानुपात कम होने पर उन्होने विकास खंड में विशेष निगरानी रखते हुए लोगो को जागरूक करने के निर्देश दियें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि महिलाओं के गर्भवती होने पर शत् प्रतिशत् पंजीकरण करवायें तथा पंजीकृत गर्भवती महिला के सम्बन्ध में 3 से 5 माह के बीच सम्बन्धित महिला, पारिवारिक सदस्य, ग्राम प्रधान, आशा, आंगनवाड़ी तथा स्थानीय लोगों से भी दूरभाष एवं औचक फिल्ड विजिट करते हुए पूछताछ करें। साथ ही भ्रूण परीक्षण की रोकथाम करने के लिए क्लीनिकों का भी औचक निरीक्षण करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को भी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से फीडबैक प्राप्त करने और लिंगानुपात में सुधार करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिये। बैठक में समिति के समक्ष दो केंद्रों ने पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कियें गयें जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दियें कि उक्त केंद्रों का निरीक्षण कर पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट के तहत यदि यह केन्द्र सभी मानक पूर्ण करते हैं तो उसी के आधार पर उन्हें सस्तुति की कार्यवाही की जायेगी।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 बी0डी0जोशी, जिला विकास अधिकारी के0एन0तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पदमेन्द्र सकलानी, डॉ0 एस0पी0त्रिपाठी, डा0 एन0एस0टोलिया, डॉ0 रीमा उपाध्याय, डॉ0 प्रमोद जंगपांगी, डॉ0 ममता निख्र्ाुपा तथा स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहें।