Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर में डेढ़ लाख की चरस के साथ युवक गिरतार

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने डेढ़ लाख की चरस के साथ एक युवक को गिरतार किया है। गडेरा तिराहे के पास गश्त पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी से डेढ़ किलो चरस बरामद की है। पुलिस उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को कपकोट पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा मादक पदार्थों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गडेरा तिराहे के पास जांच के दौरान 30 वर्षीय बोरबलड़ा निवासी खीम पाल सिंह पुत्र हीरा सिंह के पास से एक किलो 567 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे मय वाहन के गिरतार कर लिया। उसके खिलाफ थाने में धारा 8/20 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत डेढ़ लाख है। एसपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। तस्कर को पकडऩे वाली टीम में एसआई कैलाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल ललित बोरा, विजय अधिकारी, शंकर सिंह आदि शामिल रहे। चरस पकडऩे वाली टीम को एसपी ने एक हजार रुपये नगद देने की घोषणा की है। लोगों से भी इस अभियान से जुडऩे की अपील की है।

Advertisement