बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेसियों का हल्ला बोल
अल्मोड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोमेश्वर के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सोमेश्वर के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन किया। बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर केंद्र और राय सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की।
प्रदर्शनस्थल पर हुई सभा में कांग्रेसियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सोमेश्वर में महिला बेस अस्पताल खोलने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए भूमि का चयन भी किया जा चुका था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद महिला बेस अस्पताल निर्माण का मामला भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे आज भी क्षेत्र की महिलाएं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इधर-उधर शहरों में जाकर महंगा इलाज कराने को विवश हैं। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर कांग्रेस कार्यकाल में स्वीकृत योजनाओं को धरातल में नहीं उतारने का आरोप लगाते हुए कहा कि सोमेश्वर अस्पताल के उचीकरण की घोषणा भी कांग्रेस कार्यकाल में की गई थी। इसके लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन निर्माण भी किया जा चुका है। लेकिन भाजपा सरकार यहां एक अदद एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी तक नहीं खोल सकी और भाजपा के जन प्रतिनिधि तथा नेतागण लोगों को गुमराह करते हुए झूठी घोषणाएं कर रहे हैं।
कांग्रेस सड़कों पर उतरकर करेगी प्रदर्शन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर नयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 3 माह के भीतर सोमेश्वर क्षेत्र की पूर्व में स्वीकृत तमाम योजनाओं को मूर्त रूप नहीं दिया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की पूरी जनता को अपने साथ लेकर सड़कों में उतरेंगे। उग्र जन आंदोलन करने को विवश होंगे। मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां उन्होंने मुयमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा। तहसील प्रांगण में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।
ये लोग रहे मौजूद- इस दौरान कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, मीडिया प्रभारी प्रकाश सिंह खाती, युवक कांग्रेस अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रकाश सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर लोहनी, गिरीश चंद्र कांडपाल, राजेंद्र सिंह बोरा, बहादुर सिंह दोसाद, श्याम सिंह दोसाद, कमला गोस्वामी, कविता देवी, पुष्पा देवी, रिंकू बोरा, भीम सिंह अलमियां सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहे।
