Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

उत्तराखंड वन विभाग के मुखिया को भरतरी के नाम पर मोहर

देहरादून। उत्तराखंड में वन विभाग के नए मुखिया का चयन कर लिया गया है। हालांकि इसको लेकर फिलहाल आदेश आना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी को जिमेदारी देने पर निर्णय ले लिया गया है। अब शासन से महज इसको लेकर आदेश आना बाकी है। उत्तराखंड वन विभाग में नए पीसीसीएफ के तौर पर आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी को जिमेदारी मिलने जा रही है। राजीव 1986 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं, जिन्हें अगले प्रमुख वन संरक्षक के तौर पर जिमेदारी मिल रही है। फिलहाल राजीव भरतरी जैव विविधता बोर्ड के चेयरमैन हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने मुय वन्य जीव प्रतिपालक जैसी अहम जिमेदारी भी निभाई है। उधर मौजूदा प्रमुख वन संरक्षक रंजना काला 31 दिसंबर को रिटायर हो रही हैं। करीब 2 महीने पहले ही रंजना काला को प्रमुख वन संरक्षक के तौर पर जिमेदारी दी गई थी। रंजना काला के बाद राजीव भरतरी सबसे सीनियर आईएफएस अधिकारी हैं, जिनके नाम पर मोहर लगाई गई है।

Advertisement