Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

कौसानी में पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा का सदस्यता अभियान

बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी संगठित होने लगे हैं। बुधवार को कौसानी में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने व्यापक सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान राइंका के शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों ने मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कर्मचारियों ने नई पेंशन स्कीम का पुरजोर विरोध किया, सरकार से इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के जिला प्रचार मंत्री सुनील चैधरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चला। उन्होंने राइंका के 10 शिक्षकों व कर्मचारियों को मोर्चा की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा अन्य विद्यालयों व विभागों के कर्मचारियों को भी संगठन से जोड़ा। उन्होंने कहा कि नई पेंशन के नाम पर सरकार ने कर्मचारियों के साथ छलावा किया है। जिसके कारण सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों को बदहाली में बुढ़ापा काटने को मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में एक जनवरी को काला दिवस मनाने का अनुरोध किया। अभियान को आगे बढ़ाने और अन्य कर्मचारियों को भी मोर्चा से जोड़कर संगठन को मजबूत करने की अपील की। इधर मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट ने बताया कि अब तक जिले से सैकड़ों कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की है। जल्द ही पुरानी पेंशन को लेकर सरकार के खिलाफ आर-पार के आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।

Advertisement