Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

डीएम ने लिया निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर का जायजा

बागेश्वर ।   कोविड संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ उपचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें इसके दृष्टिगत जनपद में बनायें जा रहें कोविड केयर सेंटर का जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं मरीजों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाओं आदि के संबंध में की गयी व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया। उल्लेखनीय हैं कि निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर में प्रथम चरण हेतु 50 बैड की क्षमता हैं जिसे आगे और भी विस्तारित किया जा सकेगा है। इस कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों की देख-रेख हेतु 24×7 की दर्ज पर चिकित्सको, पुलिस कर्मिकों आदि की भी तैनाती की जायेगाी साथ ही कोविड पॉजिटिव महिलाओं के लिए पृथक आइसोलेशन वार्ड का निर्माण किया जा रहा है। ताकि कोविड मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधायें उपलब्ध हो सकें एवं बेहरत रूप से उनका उपचार आदि किया जा सकें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापरक रूप में जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दियें। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि कोविड केयर सेंटर हेतु प्रस्तावित वैरेकेटिंग, स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द किया जाय, ताकि इस नवीन कोविड केयर सेंटर को जल्द सुचारू किया जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दियें कि निर्माणाधीन कोविड केयर सेंटर में कोविड मरीजों की सुरक्षा आदि मानको को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। उन्होने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए उपजिलाधिकारी बागेश्वर को निर्देशित करते हुए कहा कि इसे सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित स्थल हेतु एक सुपरवार्इजर की नियुक्त करते हुए उससे प्रतिदिन प्रगति आंख्या प्राप्त करें, ताकि कोविड केयर सेंटर का निर्माण गुणवत्तापरक रूप में जल्द से जल्द पूर्ण हो सकें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी बागेश्वर योगेन्द्र सिंह, कपकेाट प्रमोद कुमार, अधि0अभि0 जल संस्थान एम0के0टम्टा, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार नवाजिश खलीक सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

 

Advertisement