Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

निजी दौरे पर नौकुचियाताल पहुंचे सीएम ने दी वर-वधू को बधाई 

नैनीताल। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को निजी दौरे पर एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये नौकुचियाताल पहुंचे। नौकुचियाताल स्थित हेलीपैड पर जिले के आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात सीएम विवाह समारोह स्थल ‘द लेक रिजॉर्ट नौकुचियाताल पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के अपर मुय सचिव अवनीश अवस्थी के पुत्र अद्वितीय अवस्थी समेत परिवार को विवाह की बधाई दी। सीएम करीब सवा घंटे कार्यक्रम में मौजूद रहे। यहां विधायक राम सिंह कैड़ा, मुय सचिव ओम प्रकाश, कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी सहित उत्तर प्रदेश शासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नौकुचियाताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें नगर की विभिन्न समस्याओं के बाबत ज्ञापन भी सौंपे। कार्यकर्ताओं ने डैम की मरमत, बस स्टेशन, वीरान पड़े औधोगिक क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की मांग रखी। पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी ने पर्वतीय क्षेत्रों में आवासीय भवन मानचित्र स्वीकृत करने में पार्किंग की बाध्यता खत्म करने, नगर पंचायत के बाहर के क्षेत्रों में भूमि विभाजन शुल्क कम करने, मास्टर प्लान में संशोधन कर नगर के लिए नई महायोजना बनाने की मांग की। यहां मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, मंडल अध्यक्ष मनोज भट्ट, पर्यटन बोर्ड सदस्य नितिन राणा, पूर्व चैयरमैन राजेश नेगी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदीप पाठक, धारी की प्रमुख आशा रानी, कमला आर्य, भास्कर भगवाल, पंकज जोशी, धन सिंह राणा, भुवन जोशी, धर्मानंद जोशी, रवीन्द्र कर्नाटक, शरद पांडे, भुवन भट्ट, विशन पोखरिया, ध्रुव रौतेला, शिवानी पोखरिया आदि मौजूद रहे।

 

 

Advertisement