September 29, 2026

उत्तराखण्ड वन सांख्यकीय सेवा संघ के चुनाव में डा0 प्रणव कान्त कौशिक-प्रचार मंत्री बने

हल्द्वानी । उत्तराखण्ड वन सांख्यकीय सेवा संघ की बैठक डा0 विमल कुमार, सांख्यिकीय अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसमें सर्वसम्मति से डा0 नवीन भटट, सांख्यिकीय अधिकारी को संघ का संरक्षक मनोनीत किया गया। जिसमें उपनिदेशक (सांख्यिकी), श्री वेद प्रकाश किमोती को अध्यक्ष एवं अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री पंकज रावत को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही श्री के.पी.एस चौहान, उपाध्यक्ष व श्री अतर सिंह, संयुक्त सचिव श्री अजय प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष व सिम्मा सरस्वती का चयन संप्रेक्षक पद पर विजयी हुए ।

डा0 प्रणव कान्त कौशिक-प्रचार मंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चुनाव श्री विनोद पवार, चुनाव अधिकारी, सदस्य उत्तराखण्ड वन विभाग, व्यैक्तिक सहायक/व्यैक्तिक अधिकारी संघ की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
बैठक की घोषणा संघ के सदस्य/उपनिदेशक, सांख्यिकी श्री सुशील कुमार लमियान द्वारा की गयी।

You may have missed