Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बल्लुपुर लाईओवर पर हुई फिल्म बधाई दो की शूटिंग  -अभिनेता राजकुमार राव को देखने को घरों की छतों पर आए लोग

देहरादून। जंगली फिल्स के बैनर तले देहरादून में कौलागढ़, राजपुर रोड, पुलिस लाइन रेसकोर्स, लछीवाला के बाद रविवार को फिल्म यूनिट की लोकेशन बल्लूपुर लाईओवर थी। यहां पर दिन के समय अभिनेता राजकुमार राव ने शूटिंग में हिस्सा लिया और इसके लिए लाईओवर को घंटों तक बंद रखा गया। राजकुमार राव को देखने के लिए बल्लुपुर में आसपास लोग घरों की छतों पर आ गए। चकराता रोड व जीएमएस रोड पर आज ट्रैफिक काफी रुक रुक कर चल रहा था। वजह थी कि बल्लुपुर लाईओवर पर फिल्म बधाई दो की शूटिंग चल रही थी। लाईओवर दोनों ओर से बंद किया गया था और सारा ट्रैफिक लाईओवर के नीचे से चल रहा था। नीचे बार बार जाम लग रहा था। लेकिन लाईओवर पर निर्देशक हर्षवर्द्धन कुलकर्णी के निर्देशन में फिल्म यूनिट अपने काम में लगा हुआ था। घंटों तक चली फिल्म शूटिंग को देखने के लिए भी लोग पहुंच रहे थे। जिस कारण पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही थी। हालांकि लाईओवर की दोनों एंट्री प्वाइंट पर पुलिस के साथ ही यूनिट के साथ चल रहे बाउंसर मौजूद थे। राजकुमार राव काफी देर तक लाईओवर से नीचे चकराता रोड पर सांईराम मेडीकल स्टोर के पास बैठे रहे। उसके बाद जब वह लाईओवर पर गए तो प्रशंसकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। अभिनेता राजकुमार राव के दूर से लिए छोटे से वीडियो को प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं भूमि पेडनेकर ने भी राजकुमार राव व निर्देशक के साथ कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अभिनेता राजकुमार राव की कुछ फोटो उनके प्रशंसकों ने चुपके से खींची है जिसमें वह पुलिस की वर्दी में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दिख रहे हैं।

Advertisement