Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

सीएम के विरोध कर रहे सपाई गिरफ्तार

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार ) ‘हम उजड़कर कहां जायें’, ‘विधानसभा सत्र में नजूल पर कानून क्यों नहीं बनाया’, ‘मुझे मेरे घर का पट्टा क्यों नहीं मिला’ और ‘कब तक हमारे साथ धोखा होता रहेगा’ के बैनर लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया और सिडकुल चैकी ले गये। मुख्यमंत्री रावत आज नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मे जनसभा करने रामलीला मैदान पहुंचे जिसको लेकर खेड़ा पुल पर सपा कार्यकर्ता एकत्र हो गये और उन्होंने मुख्यमंत्री वापस जाओ के नारे के साथ उनका विरोध कर दिया। मुख्यमंत्री का विरोध होता देख पुलिस सक्रिय हो गयी और उन्हें गिरफ्रतार कर लिया और सिडकुल चैकी ले गये। गिरफ्रतार होने वालो में सपा मेयर प्रत्याशी राम सिंह सागर, तजिंदर सिंह विर्क, संजय राय, सुरेंद्र सिंघल, शरीफ अंसारी, महबूब रजा रिजवी, शिवपाल यादव, विनोद गौड़, ओमप्रकाश, तेजपाल सिंह, सुरेश यादव, सुब्रती आदि लोग थे।

Advertisement