March 11, 2026

अल्मोड़ा में रुद्राक्ष वन आग से धधके

अल्मोड़ा। दन्या कस्बे से दो किलोमीटर दूर आटी में अचानक रुद्राक्ष वन में आग धधक गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आस-पास अफरा तफर मच गई। रुद्राक्ष के कई पेड़ आग में स्वाह हो गए। कड़ी मशक्त के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। दन्या कस्बे से दो किमी दूर आटी में नमामि गंगे के तहत इंटेक संस्थान के संयुक्त सहयोग से रुद्राक्ष वन में पौध रोपित किए गए थे। दो वर्ष पूर्व लगभग एक एकड़ की भूमि में रुद्राक्ष की 500 पौध रोपी गयी थी। वर्तमान में भूमि में लगभग 300 पौधों का रख रखाव चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को अचानक रुद्राक्ष वन में दोपहर 12 बजे के आसपास आग धधक गई। इसकी सूचना लोगों ने रूद्राक्ष के वन संरक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता बसंत पांडे व ग्राम प्रहरी को दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रुद्राक्ष वन संरक्षक पांडे ने बताया की रूवाल के ग्रामीणों ने अपने खेतों में खरपतवार को आग लगाई थी। आग रूद्राक्ष के जंगल मे धधक गयी। जिसने विकाराल रूप ले लिया। काफी मशकत के बाद आग में काबू पाया गया। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई है। लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। यहां आग बुझाने में बसंत पांडे, कैलाश पंत, प्रकाश पांडे, उमेश जोशी समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।

 

You may have missed