Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 25, 2026

छुट्टी लेकर घर आ रहा सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 

देहरादून। जमू कश्मीर से छुट्टी लेकर घर आ रहा एक सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून से लापता हो गया है। परिजनों ने आईएसबीटी पुलिस चैकी में जवान के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। आईएसबीटी चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि सेना के जवान का नाम भजन सिंह (24) है, जो जमू कश्मीर के राजौरी में तैनात हैं। मूलरूप से पैठाणी पौड़ी के रहने वाले भजन सिंह तीन फरवरी को छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। वो सात फरवरी को देहरादून पहुंचे, जानकारी के अनुसार भजन सिंह जमू कश्मीर ड्यूटी पर तैनात था। इसी फरवरी माह के पहले हते वह अपनी यूनिट से छुट्टी लेकर पौड़ी गढ़वाल अपने घर के लिए निकला था। पुलिस के अनुसार 7 फरवरी को भजन सिंह देहरादून पहुंचा। जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने फौजी भजन सिंह के फोटो को अलग-अलग स्थानों में चस्पा कर तलाश और छानबीन शुरू कर दी है। थाना पटेल नगर पुलिस के मुताबिक लापता फौजी के परिजनों द्वारा बताया गया कि भजन सिंह के छुट्टी लेकर घर आने की सूचना उन्हें नहीं थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश जारी है।

 

Advertisement