Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

-उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी -राय के 12 हजार गांव इन्टरनेट से जुडेंगे

देहरादून। उत्तराखंड में भारत नेट 2.0 प्रोजेक्ट को भारत सरकार की हरी झंडी मिल गयी है। इसके तहत उत्तराखंड के 12 हजार ग्राम इन्टरनेट से जुडेंगे। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की। वार्ता में चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री से भेंट के दौरान मुयमंत्री ने उत्तराखण्ड में Óइंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चरÓ परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू किये जाने का अनुरोध किया। मुयमंत्री ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारतनेट फेज-2 परियोजना के प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया। मुयमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के महत्वपूर्ण सहयोग से उत्तराखण्ड में बङे पैमाने पर विकास कार्य हो रहे हैं। उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक, महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति और आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुयमंत्री ने कहा कि भारतनेट परियोजना की स्टेट-लेड मॉडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्विति बहुत जरूरी है। परियोजना में अनावश्यक विलब न हो, इसके लिए प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन जल्द से जल्द दिया जाए। मुयमंत्री ने कहा कि Óइंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चरÓ परियोजना मे उत्तराखण्ड को भी शामिल किया जाए ताकि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विभागों की कार्यप्रणाली को रायव्यापी कप्यूटरीकृत किया जा सके। कोरोना संकट से सीख लेते हुए ऐसा किया जाना बहुत आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने मुयमंत्री को हरसभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

 

Advertisement