May 9, 2026

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी ने सिखाये पुलिस कार्मिको की पत्नियों को आत्मनिर्भरता के गुर

 

बागेश्वर ।  पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी श्रीमती अलकनन्दा अशोक अध्यक्षा Uttarakhand Police wives welfare association* के जनपद आगमन पर *कोतवाली बागेश्वर* में पुलिस कार्मिकों की धर्म पत्नियों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई।
*सर्वप्रथम   कोतवाली बागेश्वर में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन का शुभारंभ किया गया है, जिसके द्वारा 5 रुपए में महिला पुलिस कर्मियों और पुलिस कर्मियों की महिलाओं को सेनेटरी पैड उपलब्ध होगा। *महोदया ने कहा कि* सैनिटरी पैड मशीन महिला पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जो काम के दौरान महिला अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक और मानसिक समस्याओं से दूर रखने में मदद करेगी।
*तत्पश्चात महोदया द्वारा* बैठक में उपस्थित पुलिस कार्मिकों की धर्म पत्नियों से
से वार्तालाप कर उनकी पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली गयी तथा निस्तारण हेतु सम्बन्धित को बताया गया तथा *महोदया ने कहा कि* महिलाएं परिवार की नींव हैं, वे पूरे समर्पण भाव से अपने परिवार की देखभाल करती हैं परन्तु स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाती है, इसके अतिरिक्त प्रत्येक महिला के अन्दर कोई न कोई रचनात्मकता छुपी होती है, जिसे चाह कर भी वह निखार नहीं पाती। हम चाहते हैं कि यदि किसी भी महिला के अन्दर कोई भी रचनात्मकता (सिलाई, पेन्टिंग, ऐपण, ब्यूटीशन, क्राफ्टिंग आदि) हो तो वो आगे आए, उसे हम आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बना सकते हैं। सभी महिलाएं अपने स्वास्थय के लिए जरूर टाइम निकालें जैसे योगा आदि। जब हम पूर्णरूप से स्वस्थ होगें तभी अपने परिवार का भी ख्याल कर पायेगें।
*कार्यक्रम में श्रीमती मधु सैनी व प्रिया महर द्वारा कैक तैयार कर पेश किया गया तथा बच्चों द्वारा कैक कार्ड बनाकर प्रस्तुत किये गये।* इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कु0 प्रियंका द्वारा किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा अध्यक्षा  के दिये गये मार्गदर्शन की काफी सराहना करते हुए प्रशंसा की गयी। *कार्यक्रम में श्रीमती निधि श्रीवास्तव पत्नी श्री अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, म0उ0नि0 मीना रावत, विनीता बिष्ट, खष्टी बिष्ट, चन्द्रा देउपा, आरक्षी गोविन्दी गड़िया, रीता बिष्ट, प्रभा कपकोटी, भावना पाठक, व अन्य UPWWA के सदस्य मौजूद रहे।