Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

त्रिवेंद्र को हटाकर तीरथ को सीएम बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया : हरीश रावत

काशीपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उत्तराखंड के निवर्तमान मुयमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भला, लेकिन कड़क आदमी बताकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा भाजपा बताये त्रिवेंद्र रावत को क्यों बदला गया? क्या उनके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप था? या फिर वह अकर्मंडेय थे। जनता के सामने यह सचाई आनी चाहिये। बुधवार को पूर्व सीएम रावत हेलीकॉप्टर से कैप्टन जगवीर सिंह रंधावा के साथ श्री दसमेश स्कूल पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का प्रदेश के निवर्तमान मुयमंत्री रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुयमंत्री बनाना अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ गया है। कहा क्या त्रिवेंद्र पर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप थे? क्या त्रिवेंद्र किसी की बात को नहीं सुनते थे? यह बहुत से सवाल हैं। जिनका जवाब उत्तराखंड की जनता भी जानना चाहती है। उन्होंने कहा त्रिवेंद्र भले आदमी हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर उत्तराखंड में सीएम बदलने की रीत शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा उत्तराखंड पर जो अस्थिरता का दौर भाजपा ने थोपा है । उसके लिये उन्हें कभी माफ नहीं किया जायेगा। पूर्व सीएम रावत ने बार-बार सीएम बदलने के सवाल पर चुटकी लेते हुए कहा भाजपा का डीएनए खराब है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को जानने की अधिकार है जिस मुयमंत्री ने चार साल पूरे किये उसको आखिर अचानक से क्यों हटा दिया गया। यहां दर्शन गोयल, उद्यून कपूर मिक्की, जगतार बाजवा, सुमंत सूद, राजेंद्र बेदी, जोरावर भुल्लर, रंजीत सिंह गिल, सुखदेव सिंह, राजकिशोर सिंह, सुनील पाठक आदि रहे।
शहीद भगत सिंह की पौत्रवधु के निधन पर जताया दुख
बाजपुर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह रौतेला के घर पहुंचकर उनके बुजुर्ग पिता वीरेंद्र सिंह रौतेला का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कांग्रेस ही है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कहा आने वाला समय अब कांग्रेस का है। इसके बाद वह जनता फार्म पहुंचे, यहां उन्होंने शहीदे आजम सरदारम भगत सिंह की पौत्रवधु माता हरेंद्र कौर के निधन पर शोक जताया और उनके पुत्र विश्वजीत सिंह संधू को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान को कोई नहीं भुला सकता। यह बाजपुर का सौभाग्य है उनकी पीढ़ी यहां निवास करती है।

 

 

पंजाबी महासभा ने दी उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह को बधाई
काशीपुर। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने उत्तराखंड के नए मुयमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को एक माला की तरह पिरो कर रखना आज की प्राथमिकता है। दलगत राजनीति ने क्षेत्रवाद जातिवाद फैलाकर आपसी भाईचारे को प्रभावित कर दिया है। कई वर्षों से प्रदेश के विकास के लिये समर्पित पंजाबी समाज की अनदेखी की जाती रही है। हर समाज की तरह पंजाबी समाज की भी केंद्र और राय सरकार मे भागीदारी होनी आवश्यक है, ताकि आने वाले समय पर हम देश और रायों में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभाने मे हर सभव सहयोग दे सकें। उन्होंने नवनिर्वाचित सीएम तीरथ सिंह रावत से इस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेने का अनुरोध किया।

You may have missed

Advertisement