Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बैजनाथ पुलिस ने किया दुकान में शराब पिलाने पर दुकानदार गिरफ्तार

 

बागेश्वर गरुड़ ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में* आज दिनांक 13-03-2021 को थानाध्यक्ष बैजनाथ के निर्देशन में थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान जैसर-लखनी मोटर मार्ग में कन्स्यारी तिराहे के पास *तारा सिंह पुत्र श्री बिशन सिंह निवासी- ग्राम-जैसर, थाना- बैजनाथ, जनपद- बागेश्वर* को अपनी चाय की दुकान में लोगों को शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से बरामद अवैध शराब के साथ आरोपी तारा सिंह को गिरफ्तार कर थाना बैजनाथ में उक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0- 12/21, धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement